लव स्टोरी बंद होने की कगार पर
सब टीवी में दिखायी जा रहा टीवी शो लव स्टोरी कम टी आर पी के कारण बंद होने की कगार पर पहुंच गया है. दिसंबर में इस शो को बंद कर चैनल युवाओं के लिए नया कार्यक्रम शुरु करेगा. इस शो के निर्देशक अनुराग बासू हैं.
इस शो को बंद किये जाने के निर्णय से निर्देशक सहित तमाम कलाकार असंतुष्ट हो गये हैं और उन्हें इसे बंद किये जाने का औचित्य नही दिखाई दे रहा है.
अनुराग बासू ने कहा कि चैनल पहले इस शो का एक साल तक और प्रसारण करना चाह रहा था लेकिन कम टी आर पी का तर्क देकर इसे दिसंबर में बंद किया जा रहा है.


Click it and Unblock the Notifications