प्रयोग के लिए तैयार इमरान खान

By Jaya Nigam

Imran Khan
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान नई फिल्म 'ब्रेक के बाद' को प्रसंशकों से मिली सराहना से बेहद खुश हैं लेकिन वह आगे प्रयोग करना चाहते हैं।

इमरान ने बताया, "मैं सभी तरह की भूमिकाएं करने को तैयार हूं। सिनेमा में विभिन्न तरीकों से प्रयोग करना चाहता हूं। कुछ फिल्मों में मैं कामयाब हो सकता हूं जबकि कुछ में नाकामयाबी भी संभव है, लेकिन इसकी वजह से प्रयोग करना बंद नहीं करूंगा।" उन्होंने कहा, "लोग मुझे प्रेम कहानियों में पसंद करते हैं और ऐसे किरदार निभाता रहूंगा, लेकिन मैं विभिन्न तरह की भूमिकाएं अदा करने की कोशिश करूंगा।

गौरतलब है कि सुपरस्टार आमिर खान के भांजा इमरान ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' व 'जो जीता वही सिकन्दर' में बाल कलाकार की भूमिका निभाने के बाद वर्ष 2008 में 'जाने तू..या जाने ना' से पूरी तरह से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसका निर्देशन अब्बास टायरवाला ने किया था जबकि आमिर फिल्म के निर्माता थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X