..................... love sonia featuring rajkummar rao manoj bajpayee freida pinto to release in india on 14 september - Hindi Filmibeat

लव सोनिया: राजकुमार राव और मनोज वाजपेई की धमाकेदार फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

By Salman

फिल्म लव सोनिया काफी समय से चर्चा में चल रही है और अब इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार नजर आने वाले है जिनमें राजकुमार राव, मनोज बाजपेई, ऋचा चड्ढा और फ्रीडा पिंटो जैसे कलाकार शामिल है। बता दें कि ये फिल्म अगले महीने 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है जिसका इंतजार लोग जोरों शोरो से कर रहे है। तबरेज नूरानी निर्देशित इस फिल्म की कहानी काफी अलग है और एक 17 साल की लड़की की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है।

इस फिल्म मे ये लड़की मानव तस्करी के खिलाफ लड़ती हुई नजर आएगी और अपनी बहन को बचाने के लिए भारत, हांगकॉंग और लॉस एंजेलिस जैली जगहों पर निकल जाती है।

love sonia, manoj bajpayee, rajkumar rao, राजकुमार राव, लव सोनिया, मनोज बाजपेई

फिल्म काफी ज्यादा बेहतरीन है और हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में एक खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और सबने काफी बेहतरीन अभिनय किया है।

इस फिल्म के लिए राजकुमार राव का काफी ज्यादा तारीफ हो रही है और हाल ही उनकी फन्ने खां रिलीज हुई थी जो ज्यादा चली नहीं है।

बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा कि फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सफल होना किसी के हाथ में नहीं होता। मेरी फिल्में सफल होती हैं, घाटे में नहीं जाती, मैं इससे खुश हूं।

लोग मेरे अभिनय की, मेरे काम की तारीफ करते हैं, मुझे उससे संतुष्टि मिलती है। इसके अलावा मनोज वाजपेई ने हाल ही में सत्यमेव जयते में धमाकेदार एंट्री मारी है और काफी ज्यादा तारीफें उनके मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X