लव सेक्स... से सदमे में एकता कपूर

यह फिल्म डिजीटल तकनीक से फिल्मायी गई है। फिल्म निर्माता एकता कपूर के अनुसार फिल्म में आज के समय की निजता और गोपनीयता का अभाव दिखाया गया है। इस फिल्म के साथ प्रयोगात्मक सिनेमा की दुनिया में निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली एकता को आश्चर्य है कि उनके निर्देशक ने उन्हें क्या बनाकर दिया है।
वह कहती हैं कि फिल्म देखने बाद उन्हें न केवल फिल्म की तकनीक बल्कि फिल्म में ली गई सामग्री से भी धक्का पहुंचा है। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो सामग्री रखी गई है उससे लगता है कि आज मोबाइल कैमरा और एमएमएस के समय में निजता बिल्कुल नहीं है। अब एकता कहती हैं कि वह नहीं जानतीं कि वह किस तरह से इस फिल्म को प्रदर्शित करेंगी।
उनका कहना है कि मैं यह तो अभी सोच ही नहीं रही कि फिल्म पर लोगों की प्रतिक्रिया क्या होगी मैं तो ये सोच रही हूं कि इस फिल्म का प्रदर्शन कैसे होगा? उन्होंने कहा कि दिबाकर के लिए उनकी चाहत के मुताबिक फिल्म बनाना आसान था लेकिन अब यह मेरे ऊपर है कि मैं इसे कैसे प्रदर्शत करूं?
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











