Love Sex Aur Dhokha 2 Trailer: प्ले करने से पहले देख ले सेफ कोना, डिजिटल वर्ल्ड के डार्क साइड का है आईना

Love Sex Aur Dhokha 2 Trailer

Love Sex Aur Dhokha 2 Trailer: लव सेक्स और धोखा 2 सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली फिल्मों में से एक है। जहां, लव सेक्स और धोखा 2 की कहानी के पोस्टर्स से लेकर विडियोज तक ने इंटरनेट के जमाने की झलक दी है। वहीं, फिल्म के रिलीज किए जा चुके सभी गाने और लीड एक्टर्स के इंट्रोडक्शन विडियोज ने भी दर्शकों के बीच फिल्म के लिए एक सही माहौल बनाया है।

ऐसे में, अब जब फिल्म अपने रिलीज के नजदीक आ रही है, तो मेकर्स ने लव सेक्स और धोखा 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर हमें दिखा रहा है कि फिल्म हमारे लिए किस तरह से गहरी काली डिजिटल दुनिया की असल और रोमांच से भरे सफर पर लेकर जाएगी। यह आज की युवाओं की हकीकत से जुड़ा हुआ है और उससे सभी को रूबरू करने के लिए तैयार है।

लव सेक्स और धोखा 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, और इसमें उम्मीद से कहीं ज्यादा देखने के लिए है। फिल्म के ट्रेलर में इंटरनेट की दुनिया के कर थीम को अच्छी तरह से कवर किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत स्क्रीन पर सोशल मीडिया आइकन की भरमार से होती है, जो आज की डिजिटल दुनिया की झलक पेश करता है।

यह ट्रेलर एक बेबाक नजरिए के साथ आ रहा है, और सभी के सामने बेहद बोल्ड कहानी को रख रहा है। ट्रेलर में आगे, फिल्म की रॉ और सच्ची दुनिया सामने आती है, जो आज के जमाने के बिंदास या फिर कहें तो डेयरिंग जनरेशन की जिंदगी पर नजदीक से रोशनी डालती है। यह वह जनरेशन है जो हमेशा सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहने के साथ, शेयरिंग और स्ट्रीमिंग करता रहता है। दिबाकर बनर्जी ने लव सेक्स और धोखा 2 के ट्रेलर में डिजिटल दुनिया के क्लटर ब्रेकिंग हकीकत को बेहद खूबसूरती से पेश किया है। फिल्म की नई कास्ट ने परितोष तिवारी, बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह ने ट्रेलर में जान डाल दी है और यह सच में देखने लायक है। लव सेक्स और धोखा 2 का ट्रेलर अब आखिरकार रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद बिना किसी शक दर्शकों की निगाहें 19 अप्रैल 2024 पर रिलीज होने वाली फिल्म पर बने रहने वाली है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है, "लव सेक्स और धोखा 2", जो प्रोड्यूस की गई है एकता आर कपूर और शोभा कपूर के द्वारा, उसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X