'लव, सेक्स और धोखा' का खेल फिर हुआ शुरु, एकता कपूर की कल्ट क्लासिक में डिजिटल जमाने का रोमांस, शूटिंग शुरु

Love, Sex aur Dhokha 2: एकता कपूर की "लव, सेक्स और धोखा 2" अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है। अब बालाजी टेलीफिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर अपनी फिल्म की बहुप्रतीक्षित शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने फैन्स के साथ भी शेयर की।
साल 2010 में, एकता कपूर और दिबाकर बैनर्जी एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म लेकर आए थे, जिसमें उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजी के इम्पैक्ट को दिखाया था। फिल्म का नाम था 'लव सेक्स और धोखा', जिसमें एमएमएस स्कैंडल, ऑनर किलिंग और स्टिंग ऑपरेशन सहित कुछ दिलचस्प विषयों को छुआ गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अब इसी का सीक्वल आ रहा है।
ये अपकमिंग कल्ट क्लासिक 16 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी, जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि फैंस इस सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हैं।
फिल्म की शूटिंग शुरु, फरवरी में होगी रिलीज
LSD की शानदार सफलता के बाद अब बालाजी टेलीफिल्म्स की टीम एक सोच को उड़ान देने वाली जबरदस्त फिल्म बनाने के लिए तैयार है। हाल में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूट से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा,
"लव, सेक्स और धोखा 2 की शूटिंग अब शुरू हो रही है! इंटरनेट के समय में प्यार में आपका स्वागत है 📱🤡
#LSD2 की शूटिंग शुरू! 🎥"
'लव, सेक्स और धोखा 2' रिश्तों की जटिलताओं को एक्सप्लोर करती और इंटरनेट के जमाने में मॉडर्न लव के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। एक दिलचस्प कहानी और परफॉमेंस के जरिए यह फिल्म प्यार, धोखा और हमारी टेक्नोलॉजी पर चलने वाली दुनिया के परिणामों के विषयों में गहराई से उतरने का वादा करती है।
'लव सेक्स और धोखा 2' बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित है।
खास बात है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अक्षय कुमार की 'सोरारई पोट्रू' के साथ क्लैश हो रही है। दोनों फिल्में 16 फरवरी 2024 को थियेटरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications