..................... Love, Sex Aur Dhokha 2 Maker Ekta Kapoor Announces National Dhokha Day with Dibakar Banerjee’s Film- Pics - Hindi Filmibeat

Love, Sex Aur Dhokha 2: एकता कपूर की फिल्म के साथ वैलेंटाइन डे से पहले, नेशनल धोखा डे कीजिए सेलिब्रेट!

By Filmibeat Desk
love-sex-aur-dhokha-2-maker-ekta-kapoor-announces-national-dhokha-day-with-dibakar-banerjee-film

Love, Sex Aur Dhokha 2: एकता आर कपूर की अपकमिंग फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले मेकर्स ने एक अनोखा ऐलान किया है। जी हां, ये है नेशनल धोखा डे..

हैलोवीन से ठीक एक दिन पहले लव, सेक्स और धोखा 2 के साथ कुछ थ्रिलिंग लाने का इशारा करते हुए 30 अक्टूबर को वर्ल्ड धोखा डे के रूप में मनाने का फैसला किया है। इससे अगले साल फिल्म की रिलीज के प्रचार को भी एक अलग ही बूस्ट मिला है।

नेशनल धोखा डे का किया ऐलान

नेशनल टेक्स्ट योर एक्स डे और हैलोवीन डे की थीम को जोड़कर, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया पर बेहद अनोखी, मजेदार, और रिलेटेबल कोट्स जारी किए हैं। इसमें एक जलता हुआ कंकाल का सिर हैलोवीन डे की थीम रिप्रेजेंट करता है जो आज है। इसके साथ कैप्शन में आगे लिखा है, "अगर आपने भी कर लिया है एक्सपीरियंस लव, सेक्स और धोखा तो आज है सेलिब्रेट करने का मौका 💔 #NationalDhokhaDayLSD2"

इसके साथ, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने विशेष रूप से अपनी फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 के लिए नेशनल धोखा डे की शुरुआत की है, जो अगले साल रिलीज होने वाली है। यह काफी दिलचस्प है कि बालाजी मोशन पिक्चर्स की अपकमिंग "लव, सेक्स और धोखा 2" - डिजिटल युग में प्यार और धोखे की एक दिलचस्प कहानी लेकर आई है।

2010 में आई हिट फिल्म की सीक्वल

साल 2010 में, एकता कपूर और दिबाकर बैनर्जी एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म लेकर आए थे, जिसमें उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजी के इम्पैक्ट को दिखाया था। फिल्म का नाम था 'लव सेक्स और धोखा', जिसमें एमएमएस स्कैंडल, ऑनर किलिंग और स्टिंग ऑपरेशन सहित कुछ दिलचस्प विषयों को छुआ गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अब इसी का सीक्वल आ रहा है। ये अपकमिंग कल्ट क्लासिक 16 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी, जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि फैंस इस सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X