Love Sex aur Dhokha 2: बिग बॉस 16 के घर में होगा 'लव सेक्स और धोखा' सीक्वल का ऐलान, एकता कपूर लेंगी एंट्री

love-sex-aur-dhokha-2-ektaa-kapoor-and-dibakar-banerjee-to-announce-the-sequel-in-bigg-boss-16-house

Love Sex aur Dhokha 2: साल 2010 में, एकता कपूर और दिबाकर बैनर्जी एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म लेकर आए थे, जिसमें उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजी के इम्पैक्ट को दिखाया था। फिल्म का नाम था 'लव सेक्स और धोखा', जिसमें एमएमएस स्कैंडल, ऑनर किलिंग और स्टिंग ऑपरेशन सहित कुछ दिलचस्प विषयों को छुआ गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

खास बात है कि अब इस सुपरहिट फिल्म की दूसरी कड़ी.. यानि की सीक्वल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं अफवाहें है कि एकता कपूर और दिबाकर बैनर्जी बालाजी टेलीफिल्म्स की अगली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' (LSD2) की घोषणा करने के लिए बिग बॉस 16 के घर में एंट्री करेंगे।

शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए निर्माता इस अवसर को एक बढ़िया मार्केटिंग मूव के रूप में देख रहे हैं। इसमें कोई हैरानी की बात भी नहीं है क्योंकि एकता कपूर हमेशा से ही बड़े पैमाने पर मार्केट पर अपनी पकड़ रखने के लिए जानी जाती हैं।

वैसे बिग बॉस के मंच पर LSD2 की घोषणा करने के फैसले के कारण हर किसी ने यह अनुमान लगाया है कि क्या ये सीक्वल फिल्म नहीं, बल्कि शो के फॉर्मेट पर रिलीज की जाएगी! वहीं, एकता आर कपूर को नई प्रतिभाओं को खोजने और लॉन्च करने के लिए भी जाना जाता हैं, जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या फिल्म बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट के लिए लॉन्चपैड साबित होगी।

बता दें, 2010 में आई इस फिल्म से राजकुमार राव और नुसरत भरूचा जैसे कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। 2 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 9.8 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X