'लव सेक्स और धोखा' स्टार ने रचाई शादी, दुल्हनिया देख मचले फैंस, फटी रह गई लोगों की आंखे

Anshuman Jha Wedding

Anshuman Jha Wedding: मशहूर अभिनेता अंशुमन झा की शादियों का सिलसिला थमना का नाम नहीं ले रहा है। इस बार अंशुमन ने पत्नी सिएरा विंटर्स के साथ मिथिला रीति रिवाजों के साथ शादी रचाई है। अंशुमन जहां शानदार एक्टर हैं तो वहीं सिएरा पेशे से एक ट्रायथलीट और योगा प्रशिक्षक हैं।

अक्टूबर 2022 में दोनों ने व्हाइट वेडिंग की थी। अब अपने शादीशुदा जीवन के चार महीने बाद एक बार फिर अपनी मां की इच्छा को पूरा करने के लिए कपल ने दोबारा शादी की है।

15 मार्च 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से अपने बर्थडे पर अंशुमन झा ने दूसरी बार अपनी पत्नी सिएरा विंटर्स से शादी की घोषणा की। उन्होंने शादी के जोड़े में सजी अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा की। प्यार भरी तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने बताया कि उनकी शादी उनके जन्मदिन का अब तक का सबसे अच्छा उपहार था।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि दोनों दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे, क्योंकि उनकी मां ऐसा चाहती थीं। अंशुमन ने कैप्शन में लिखा, "ब्रह्मांड से सबसे अच्छा जन्मदिन का उपहार। उनसे फिर से शादी की। इस बार एक पारंपरिक वैदिक शादी, जो मां चाहती थीं।"

अंशुमन झा और सिएरा विंटर्स की दूसरी शादी मुंबई के 'श्री राधा वृंदावनबिहारी' मंदिर में हुई। मिथिला शादी के लिए अंशुमन ने सफेद पैंट एक मैचिंग दोशाला और एक गुलाबी टोपी के साथ पीले रंग का कुर्ता चुना था। दूसरी ओर, कुंदन ज्वेलरी के साथ लाल बनारसी साड़ी में उनकी पत्नी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को गजरे से सजे हुए मेसी बन हेयरडू के साथ पेयर किया था और प्योर ब्राइडल ग्लो बिखेरा था।

इससे पहले, 13 मार्च 2023 को अंशुमन ने अपने इंस्टा हैंडल से पत्नी सिएरा विंटर्स के साथ हल्दी समारोह से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। तस्वीरों में कपल पीले रंग के आउटफिट में ट्विनिंग कर रहा था और उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। साथ ही सिएरा की फ्लोरल ज्वेलरी एकदम हटकर दिख रही थी। तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुमन ने लिखा था, "प्यार का रंग - पीला। हल्दी हो गई!"

Read more about: anshuman jha bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X