'लव, सेक्स और धोखा' के स्टार के घर गूंजी किलकारी, बेटा या बेटी जानिए पत्नी ने किसे दिया जन्म

Anshuman Jha baby Girl

Anshuman Jha baby Girl: 'लव, सेक्स और धोखा' और 'लकड़बग्घा' में काम करने वाले अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा एक बेटी के पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ सिएरा विंटर्स ने 10 मार्च को बेटी 'तारा' को जन्‍म दिया।

अंशुमन ने कहा, ''मैं वास्तव में आभारी हूं कि' सिएरा' और 'तारा' दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं और हम वास्तव में बेटी को पाकर अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं। मेरी मां ने मेरा पालन-पोषण किया है, मेरी बड़ी बहन के कारण ही मैं अभिनय कर सका। मेरे जीवन में हमेशा महिलाओं का बहुत प्रभाव रहा है।''

एक्टर ने कहा, ''अमेरिका में यह जानना गैरकानूनी नहीं है कि गर्भ में लड़का है या लड़की, लेकिन फिर भी हमने यह जानने की कोशिश नहीं की।''

उन्होंने आगे कहा, ''हम अपनी बेटी को पाकर रोमांचित हैं। सिएरा की मां और पिताजी यहां हैं। सिएरा ने बेटी का नाम 'तारा' रखा है, मुझे यह नाम पसंद आया।''

तारा का जन्म 10 मार्च को संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। कपल ने अपनी बेटी की फोटोज शेयर नहीं करने का निर्णय लिया है।

अंशुमन ने कहा, "कुछ चीजों को शेयर करने की जरूरत नहीं होती। ऐसी दुनिया में जहां लाइक्स, फॉलोअर्स गिनने का जुनून सवार है, मैं चीजों को निजी रखता हूं।"

Read more about: anshuman jha bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X