'जब एक दिन के लिए हिदी प्रेमी बने धनुष'
तमिल फिल्म अभिनेता धनुष की पहली हिंदी फिल्म 'रांझना' का ट्रेलर मंगलवार की मध्यरात्रि को जारी होने वाला था और उन्होंने इस वजह से इस दिन हिदी में बात करने का फैसला किया।
धनुष ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "आज मेरे लिए बड़ा दिन है। 'रांझना' की शुरुआती झलकियां रात 12 बजे जारी होंगी। आज मैं हिंदी में ही बात करूंगा।"
इस फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ उनकी जोड़ी बनाई गई है। इसके अलावा अभय देओल, स्वरा भास्कर , दीपक डोबरियाल और मोहम्मद जीशान अयुब ने भी फिल्म में अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल.राय ने किया है।इरोज इंटरनेशनल द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित संगीतकार ए.आर.रहमान ने दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
