बोलीं बर्थ-डे गर्ल रेखा..प्यार तो मेरे डीएनए में हैं
अक्सर लोग रेखा की खूबसूरती के कसीदे पढ़ते रहते हैं। अपनी अदाओं और शोखियों से आज के नौजवानों को भी चारो खाने चित्त कर देने वाली रेखा ने आज अपने जन्मदिन पर भी काफी कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर और देखकर आप को फिर से रेखा से बहुत ज्यादा प्यार हो जायेगा।
रेखा ने पूछा गया था कि आप इतनी खूबसूरत क्यों हैं? तो इसके जवाब में मदमस्त रेखा ने कहा कि अगर वाकई में इतनी खूबसूरत हो तो बता दूं कि सब प्यार की वजह से है। मेरे माता-पिता ने एक दूसरे से बहुत प्यार किया.। फिर मेरा जन्म हुआ, मैं उनके प्यार में बड़ी हुई। अब मैं महसूस करती हूं कि प्यार मेरे डीएनए में है.'
रेखा का मानना हैं कि प्यार में एक बच्चे सी मासूमियत होती है और सकारात्मकता आपकी पूरी जिंदगी को खूबसूरत बनाती है, अगर बच्चे को प्यार और पॉजीटिव सोच मिले तो वो बच्चा कभी भी बदसूरत नहीं हो सकता है।
आज अपने जीवन के साठ साल पूरे करने वाली रेखा बहुत जल्द आपको 'सुपरनानी' फिल्म में दिखायी देंगी। यह फिल्म 31 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली है। भारतीय सिनेमा में रेखा अदाकारी, खूबसूरती की एक मिसाल हैं। रेखा ने व्यक्तिगत तौर पर संघर्ष करते हुए अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है और आज भी वह उसी लगन ने निरंतर आगे बढ़ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
