लड़की नहीं देश से प्रेम करोः मनोज कुमार
बॉलिवुड की देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के कारण 'भारत कुमार' का पदनाम हासिल करने वाले अभिनेता मनोज कुमार रीयल लाईफ में भी एक सच्चे देशभक्त हैं।
बॉलीवुड को 'उपकार", 'शहीद" व 'पूरब और पश्चिम" जैसी हिट फिल्में देने वाले मनोज कुमार का कहना है कि देश से प्यार करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।
मनोज ने कहा, "अपनी प्रेमिका से मोहब्बत करने से भी अहम होता है देश को प्यार करना।" वह इन दिनों देशभक्ति विषय पर आधारित फिल्म बनाने में जुटे हैं।
मनोज ने कहा कि वह महान देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके अलावा वह विभाजन मुद्दे पर भी फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











