लव, ब्रेकअप, जिंदगी बनी फटाफट

फिल्म के प्रोमो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है| इस बात से इसके निर्माता बेहद खुश हैं| गौरतलब है कि इस फिल्म के प्रोमोशन के लिए अलग तरह की स्ट्रेजी पर काम किया जा रहा है| कोशिश जारी है कि वे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं|
इस बारे में दीया मिर्जा ने कहा है कि हमें दर्शकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है| सो, दीया मिर्जा की कोशिश है कि किसी भी तरह वह अपनी पहली फिल्म से दर्शकों के सामने बतौर सफल निर्माता खुद को साबित कर पायें, अब देखना यह है कि फिल्म को किस हद तक कामयाबी मिल पाती है और दीया की ख्वाहिश पूरी हो पाती है|


Click it and Unblock the Notifications











