ओह माई गॉड.. रोमांटिक हो गये सिद्धार्थ
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अभिनय की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार डरबन आए हैं। उनका कहना है होटल में उनकी खिड़की से दिखने वाले समुद्र तट और प्राकृतिक दृश्यों को देखकर उनके दिल में रूमानी एहसास जाग उठते हैं।
सिद्धार्थ ने कहा, "मैं पहली बार डरबन आया हूं। मैंने अभी यह जगह नहीं घूमी है लेकिन अपने होटल की खिड़की से मैं जो भी देख सकता हूं उसे देखकर मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे समुद्र तटों के किनारे प्रेमगीत गाए जा रहे हों।"
सिद्धार्थ शुक्रवार को यहां डरबन में साउथ अफ्रीका इंडिया फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (एसएआईएफटीए) में अपनी प्रस्तुति देने आए हैं। उन्होनें कहा कि वह अपना श्रेष्ठ करने के लिए तैयार हैं।
डरबन में यह सिद्धार्थ की पहली प्रस्तुति है। सिद्धार्थ ने कहा कि वह अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मॉडल से अभिनेता बने सिद्धार्थ की अगली फिल्म 'हंसी तो फंसी' है। उन्होंने मोहित सूरी की 'द विलेन' में अभिनय के लिए भी स्वीकृति दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
