Love And War: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' इस दिन होगी रिलीज, शेड्यूल में नहीं है कोई बदलाव

Love And War

Love And War Release Date: बॉलीवुड के दीवानों को जब यह खबर मिली कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) अब मार्च 2026 में रिलीज़ नहीं हो पाएगी, तो हर तरफ हलचल मच गई। खबरों में कहा गया कि फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच होगी, ऐसे में पोस्ट-प्रोडक्शन का काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। लेकिन अब सूत्रों ने साफ कर दिया है कि फिल्म अपने तय शेड्यूल पर ही चल रही है और फिलहाल किसी भी तरह की देरी की कोई बात नहीं है। फिल्म के रिलीज को शेड्यूल करने की खबर एकदम बेबुनियाद है।

फिल्म के रिलीज पर कोई नहीं होगा बदलाव
एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स ने बताया, 'लव एंड वॉर' तय समय के अनुसार बन रही है। प्रोडक्शन टीम पूरी तरह से प्लान के हिसाब से काम कर रही है और फिल्म को लेकर किसी भी लेट होने की चर्चा पूरी तरह बेबुनियाद है। यानी फिल्म के शेड्यूल में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

इस निश्चित डेट को रिलीज हो रही है फिल्म
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पहली बार भंसाली के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaudhal) की दमदार तिकड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। भव्यता और शानदार कहानी के लिए मशहूर भंसाली इस फिल्म के जरिए एक नया सिनेमाई अनुभव देने वाले हैं। लव एंड वॉर को 20 मार्च 2026 को रिलीज़ किया जाएगा, और फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर की एक और फिल्म है जो साल 2026 में रिलीज होगी। बता दें कि यह फिल्म रामायण है जिसकी शूटिंग में रणबीर कपूर खास बिजी हैं। यानी की रणबीर कपूर के फैन्स के लिए आने वाले साल काफी एक्साइटमेंट से भरा होने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: love and war
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X