Love and War में साथ दिखेंगे आलिया, विकी और रणबीर.. संजय लीला भंसाली की फिल्म का ऐलान

Love and War- संजय लीला भंसाली की फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि वो बनाने वाले हैं। लेकिन इसको लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं हो रहा था। अब इस फिल्म का फाइनली ऐलान हो चुका है और इसका नाम लव एंड वॉर होने वाला है।
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट, विकी कौशल और रणबीर कपूर आएंगे। फिल्म का ऐलान करते हुए आलिया भट्ट और विकी कौशल ने लिखा है, ''हम आपके लिए ला रहे हैं संजय लीला भंसाली की ''लव एंड वॉर। मिलते हैं साल 2025 के क्रिसमस पर।''
इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आप रणबीर के साथ फिल्म के लिए हां क्यों कहेंगे?'' एक ने लिखा, ''कैटरीना को भी जोड़ना चाहिए था।'' एक ने लिखा, ''क्या यह वास्तव में हो रहा है या कोई अन्य परियोजना जिसकी घोषणा की जाती है और कभी बनाई नहीं जाती?''
एक ने लिखा, ''कैटरीना रह गई नहीं तो डबल डेट हो जाती है।'' एक का कहना है, ''ओह, मुझे लगा कि यह सिर्फ एक फर्जी खबर है भाई।'' एक ने लिखा, ''संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट आप सभी वापस आ रहे हैं, अब तक की सबसे बेहतरीन जोड़ी।''
इस तरह से लोग इस ऐलान को लेकर बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। लोग लगातार मजे ले रहे हैं कि फिल्म में कैटरीना कैफ भी होती तो और अच्छा होता।
सभी जानते हैं कि एक वक्त रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे को डेट कर रहे थे। संजय लीला भंसाली काफी समय के बाद कोई फिल्म बना रहे हैं और लोगों को उम्मीद है कि ये एक शानदार प्रोजेक्ट होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











