अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के प्यार और इनके रिलेशनशिप के बारे में तो हर कोई जानता है। अनुष्का और विराट ने सबके सामने अपने अफेयर को स्वीकार भी कर लिया है। विराट कोहली भले ही इस वक्त अनुष्का शर्मा के परफेक्ट पार्टनर नज़र आ रहे हों लेकिन विराट से पहले भी अनुष्का कई, गलत ही सही, लेकिन रिलेनशिप में रही हैं।
हालांकि इन लव अफेयर्स में से एक दो को तो आप ये कहकर नकार सकते हैं कि फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म के लीड एक्टरों के बीच अफेयर की खबरें उड़ा दी गयी होंगीं। लेकिन इनमें से कुछ में सच्चाई भी है।
तो आइये एक नज़र डालते हैं अनुष्का शर्मा के अब तक के लव अफेयर्स पर।
जोहेब युसुफ
जोहेब युसुफ और अनुष्का शर्मा बैगलोर से एक साथ मुंबई आए थे। जोहेब एक मॉडल हैं और दोनों ने फैसला किया कि मुंबई में दोनों अपना करियर शुरु करेंगे। लेकिन मुंबई अनुष्का के लिए लकी रहा जबकि जोहेब के लिए ये उतना अच्छा नहीं रहा। आखिरकार लॉंग डिस्टेंस रिलेशनशिप ना निभा पाने के चलते दोनों अलग हो गये।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड बाजा बारात के दौरान पहली बार रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा नजदीक आए। रणवीर सिंह को अनुष्का शर्मा का इंडस्ट्री का पहला ब्वॉयफ्रैंड माना जाता है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के साथ भी अनुष्का शर्मा का नाम जोड़ा गया। रणबीर और अनुष्का शर्मा को कई बार साथ में घूमते हुए देखा गया और करन जौहर की पार्टी में भी अनुष्का व रणबीर को साथ साथ पाया गया। हालांकि ये कहना मुमकिन नहीं कि इन खबरों में कुछ सच्चाई थी या फिर ये सिर्फ अफवाहें थी।
शाहिद कपूर
वेल शाहिद कपूर तो जिस भी एक्ट्रेस के साथ काम कर लेते हैं उसी के साथ शाहिद का नाम जोड़ दिया जाता है। अनुष्का के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इमरान खान की फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन की सक्सेस पार्टी के दौरान शाहिद और अनुष्का को एक दूसरे को स्मूच करते देखा गय। जिसके बाद ही इनके अफेयर की खबरें उड़नी शुरु हईं।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा को कई बार कॉफी शॉप में देखा गया। जिसके बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में आनी शुरु हुईं।
सुरेश रैना
अनुष्का शर्मा और क्रिकेट का बहुत पुराना नाता रहा है। अनुष्का का भाई स्टेट लेवल तक क्रिकेट खेल चुका है और इसी के चलते अनुष्का का भी क्रिकेट में काफी इंटरेस्ट रहा है। क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ अनुष्का के अफेयर की खबरें काफी समय तक चर्चा में रहीं। सुरेश रैना ने यहां तक कहा कि वो अनुष्का को बहुत पसंद करते हैं।
विराट कोहली
विराट कोहली के साथ अनुष्का के प्यार के बारे में तो शायद कुछ कहने की जरुरत ही नहीं। विराट कोहली और अनुष्का ने खुद ही अपने प्यार की बात को सबके सामने स्वीकार किया है। देखना है कि ये रिलेशनशिप कहां तक जाती है क्या इस बार अनुष्का अपने इस प्यार को किसी रिश्ते में बदलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications


