लव आज कल ट्रेलर रिव्यू- इम्तियाज अली ने इस बार फैंस को किया कंफ्यूज, सारा-कार्तिक की केमिस्ट्री हिट
अक्सर इम्तियाज अली पर्दे पर लव स्टोरी लेकर आते हैं। 2020 के वेलेंटाइन डे पर भी वह ऐसा ही कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान से सजी उनकी फिल्म 'लव आज कल' इस मौके पर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हुआ जिसका फैंस को बेसब्री से इतंजार था। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ये ट्रेलर फैंस को संतुष्ट करने में सफल हुआ है। पढ़िए लव आज कल फिल्म का ट्रेलर रिव्यू।
ट्रेलर की बात करें तो इसमें वो सब है जो एक युवा देखना चाहता है। जैसे गाने, डायलॉग, शानदार विजुअल और सारा और कार्तिक की केमिस्ट्री आदि। लेकिन क्या इन सभी का तड़का बराबर तरीके से इस ट्रेलर में पड़ा है? तो इसका जवाब है नहीं। जी हां, दो से तीन बार ट्रेलर देखने के बाद आपको कुछ कुछ चीजें पल्ले पड़ेंगी और कुछ तो तब भी नहीं। ट्रेलर की कुल मिलाकर खामी ये है कि ये कंफ्यूजन पैदा करती है।

सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण वाली 'लव आज कल' की तरह इस बार भी कहानी दो हिस्से में चलती है (जितना ट्रेलर देखकर लगता है)। एक तरफ 90 दशक की कहानी तो दूसरी तरफ वीर-जो की कहानी दर्शायी गई है। दो अलग अलग परिदृश्य ट्रेलर में दिख तो रहे हैं लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा।


Click it and Unblock the Notifications