..................... कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर लव आज कल पोस्टर रिलीज | Love Aaj Kal poster, starring Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - Hindi Filmibeat

"लव आज कल" First LOOK: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की सुपर रोमांटिक झलक

लंबे समय से कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म के पहली झलक का इंतज़ार किया जा रहा था.. क्योंकि ना फिल्म के टाइटल का खुलासा किया गया था, ना फर्स्ट लुक। खैर, अब फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का नाम है "लव आज कल", जिसका निर्देशन किया है इम्तियाज अली ने.. और प्रोड्यूसर हैं दिनेश विज़न। फिल्म 14 फरवरी यानि की वैलेटाइन डे के दिन रिलीज हो रही है।

कोई शक नहीं कि यह पोस्टर काफी रोमांटिक है और कार्तिक- सारा साथ में खूबसूरत दिख रहे हैं। फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम है वीर और सारा हैं ज़ो (Zoe).. कार्तिक ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- वहाँ हैं नहीं जहाँ लेटे हैं...
कहीं उड़ रहे हैं Veer और Zoe❤

Love Aaj Kal

फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया जाएगा। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। एक ओर जहां कार्तिक- सारा की जोड़ी से उम्मीदें हैं। वहीं, इम्तियाज अली के फिल्मों की अलग ही फैन फॉलोइंग है। निर्देशक ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जो कंटेंट के मामले में बेहद दमदार रहे हैं।

इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' 2009 में रिलीज हुई थी, जहां मेनलीड किरदारों में थे सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण। फिल्म सुपरहिट रही थी। म्यूजिक से लेकर, डायलॉग्स, फिल्म की कहानी तक.. सभी परफेक्ट था। अब कार्तिक और सारा के साथ इम्तियाज अली ने उसी कहानी को आगे बढ़ाया है। देखना दिलचस्प होगा कि 'लव आज कल' सीक्वल दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है! फिलहाल उम्मीदें तो बहुत हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X