'लव आज कल' TRAILER: कार्तिक- सारा का इश्क देखकर याद आएंगे दीपिका- सैफ अली खान
इम्तियाज अली की फिल्मों का सिनेमा प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्मों में एक खास इमोशन, एक खास सार छिपा होता है। अब निर्देशक की अगली फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, लेकिन क्या यह उम्मीदों पर खरी उतरती है? कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म 14 फरवरी यानि की वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली है।
सोचा ना था, जब बी मेट, लव आजकल, रॉकस्टार, तमाशा जैसे फिल्मों से इम्तियाज अली ने युवाओं के साथ एक कनेक्शन बना लिया है। उसी कनेक्शन को इस फिल्म के साथ भी आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है। कार्तिक- सारा की कैमिस्ट्री अच्छी लगी है। लेकिन कहीं ना कहीं दीपिका पादुकोण- सैफ अली खान की दमदार कैमिस्ट्री से आगे नहीं निकल पाई है।

2009 में आई फिल्म लव आज कल सुपरहिट रही थी। फिल्म की म्यूजिक से लेकर, डायलॉग्स, स्टारकास्ट फिल्म की कहानी तक.. सभी पक्ष परफेक्ट था। अब कार्तिक और सारा के साथ इम्तियाज अली ने उसी कहानी को आगे बढ़ाया है। देखना दिलचस्प होगा कि फैंस इस फिल्म को कैसा रिस्पॉस देते हैं। यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर -
इंतज़ार खत्म- शाहरुख खान जल्द करेंगे अगली फिल्म की घोषणा- ब्लॉकबस्टर निर्देशक का मिला साथ?


Click it and Unblock the Notifications