'लव आज कल' को सिक्खों का नोटिस
सैफ अली खान की फिल्म लव आज कल की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में सैफ और दीपिका पादूकोण की जोड़ी लोगों को भा रही है। फिल्म का संगीत भी चार्ट बॉक्स में टॉप पर चल रहा है। इन सबसे फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली काफी खुश नजर आ रहें है।
लेकिन लगता है कि उनकी खुशी में थोड़ी सी बाधा पड़ जाएगी। फिल्म में सैफ के दो रोल है। एक में वे सिक्ख बने है। बाधा उनके सिख बनने पर ही हो रही है। पंजाबी कल्चरल एण्ड हेरिटैज बोर्ड के अध्यक्ष चरन सिंह सपरा ने फिल्म को नोटिस भेजा है जिसमें कहा गया है कि सैफ का सिक्ख लुक वास्तविक सिक्खों की तरह नही है। सैफ की दाढी ट्रिम करके दिखाई गई है जो कि सिक्ख धर्म का अपमान है।
चरन सिंह ने फिल्म के निर्देशक, सैफ अली खान और दिनेश विजान को दिए नोटिस में कहा है कि अगर फिल्म में सैफ के लुक को जल्दी ही बदला नही जाएगा तो वे देश के तमाम सिक्ख संगठनों के साथ मिलकर फिल्म का विरोध करेंगे।
फिल्म से जुड़ा हुआ कोई भी व्यक्ति इस नोटिस के बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है। अब देखना है कि फिल्म में सैफ सही सिक्ख बनकर आते है या नही।


Click it and Unblock the Notifications