ब्राजील की मॉडल है 'हरलीन'
आखिरकार लव आज कल की पंजाबी कुड़ी 'हरलीन' का पता चल ही गया। फिल्म में उनके बारे में कोई चर्चा ही नहीं की न तो बताया ही गया कि आखिर ये कौन सी हीरोइन है। अब पता चला है कि वह ब्राजील की मॉडल गिसेलो मोन्टेरियो है जिसे न तो हिंदी आती है और न ही डांस। लेकिन फिल्म में उनके अभिनय और रूप को देखकर सभी कायल हो गए है। उन्हे देखकर कोई कह ही नहीं सकता था कि यह लड़की पंजाबी नहीं है।
मजेदार बात है कि यह लड़की फिल्म में सैफ की दूसरी गर्लफ्रैंड बनने के लिए आई थी जो कि विदेशी होती है लेकिन वह उस रोल के लिए फिट नहीं बैठी। इम्तियाज अली ने अपनी पत्नी के कहने पर 'हरलीन' की भूमिका में उसे लिया और आज उसे देखकर सभी गर्व कर रहें है।
फिल्म के एक दृश्य में हरलीन को डांस करना था जो काफी कठिन था लेकिन गिसेलो ने ज्यादा वक्त नहीं लिया और जल्दी से रोल में फिट हो गई। गिसेलो ने भारतीय परंपरा को भी आत्मसात कर लिया था। 19 वर्षीय गिसेलो ने बिना बोले अपनी आंखो से ही शानदार अभिनय कर दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications