Photos- जब कार्तिक आर्यन ने धमाकेदार डांस परफोर्मेंस से लगाई स्टेज पर आग, फैंस का धड़काया दिल
कार्तिक की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लव आजकल 2 बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। जिसमें कार्तिक आर्यन की तो तारीफ ही सुनने को मिली है। फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है तो इसी वक़्त उनके हाल ही में असम में हुए फिल्मफेयर समारोह में हुए उनके डांसिंग स्टेज परफॉर्मेंस की भी जम कर तारीफ हो रही है। जी हां, यह पहली बार था जब कार्तिक फिल्मफेयर के स्टेज पर परफॉर्म करने पहुंचे थे और उन्होंने एक से बढ़ कर एक बॉलीवुड के आइकोनिक डांस नंबर पर परफॉर्म कर शाम हसीन कर दी। इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ साथ उनके फैन्स भी उनकी लगातार तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
कार्तिक की लोकप्रियता उनके अभिनय के साथ साथ एक अच्छे डांसिंग अभिनेता के रूप में भी उभर रही है और यही वजह है कि इस साल 2020 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उन्हें अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाने का शानदार मौका मिला। इस साल फिल्मफेयर में भी कार्तिक और उनके परफॉर्मेंस आकर्षण का खास केंद्र रहे। बता दें कि इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन असम में किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











