'लव आज कल' पारिवारिक फिल्म है
निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'लव आज कल' में चुंबन से जुड़े दृश्य हैं लेकिन यह पूरी तरह एक पारिवारिक फिल्म है।
अली ने कहा, "यह ज्यादा मायने रखता है कि आप फिल्म को किस तरह से बनाते हैं। कोई भी मेरी इस फिल्म को देखते हुए असहज महसूस नहीं करेगा। कोई भी इस फिल्म को परिवार के साथ देख सकता है।"
इससे पहले अली 'सोचा न था' और 'जब वी मेट' जैसी फिल्म बना चुके हैं। उनकी इस फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी।
इम्तियाज अली दीपिका पादुकोण बॉलीवुड लव आज कल सैफ अली खान bollywood deepika padukone imtiaz ali love aaj kal saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications