लव आजकल 2: कार्तिक-सारा की फिल्म सेट से Leak हुए शूटिंग के 3 वीडियो- परेशानी में पड़े मेकर्स
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन तब से चर्चा में बने हुए हैं जब कार्तिक के लिए सारा अली खान ने अपने प्यार जाहिर करते हुए कहा था कि वो कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। फिर क्या था ये चर्चा इतनी तेज हुई कि दोनो को इम्तियाज अली कि फिल्म लव आज कल 2 ऑफर हुई और दोनो इसकी शूटिंग में बिजी हो गए। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे फिल्म मेकर्स बिल्कुल भी खुश नहीं होगे।
दरअसल किसी ने इस फिल्म के 3 वीडियो सेट से लीक कर दिए हैं जिसमें दोनो शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पहले दोनो की तस्वीरें भी किसी ने लीक कर दीं थीं जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन दोनों ही इस फोटो में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब ठीक 10 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। फिलहाल आप देखें ये लीक वीडियो जो कि कार्तिक सारा के फैन क्लब में पोस्ट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











