लव आज कल एक्ट्रेस ने कास्टिंग डायरेक्टर के साथ गुपचुप रचाई शादी, पहली तस्वीरों और वीडियो से मचा बवाल

Aarushi sharma Wedding Inside Photos: साल 2020 में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई अभिनेत्री आरूषी शर्मा ने हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत के साथ में शादी कर ली है। दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच ही सादगी भरे अंदाज में शादी रचाई।
शादी के वक्त आरूषी शर्मा और वैभव विशांत बहुत ही खुश नजर आ रहे थे। दोनों की जोड़ी भी साथ में काफी प्यारी लग रही थी। अभिनेत्री की शादी के फंक्शन 17 और 18 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश के जनेडघाट के पास एक आरक्षण होटल में हुए। 17 अप्रैल को शाम 7 बजे से लेकर 12 बजे तक कॉकटेल पार्टी रखी गई और 18 अप्रैल को हल्दी समझ भी हुआ। इसके बाद 18 अप्रैल शाम 4 बजे से 12 बजे के बीच उनकी शादी हो गई।
हाल ही में आरूषी शर्मा और वैभव विशांत ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया है। एक तस्वीर में कपल गुलाब की पंखुड़ियों से सजे हुए मंच पर खड़ा हुआ नजर आया। अभिनेत्री को पेस्टल कलर के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत अंदाज में देखा जा रहा है तो वही वैभव को दुल्हन के लहंगे की मैचिंग की शेरवानी पहने हुए देखा गया।
अगर हम आरूषी शर्मा के पति वैभव विशांत के बारे में बात करें तो वह बॉलीवुड की एक मशहूर हस्ती हैं। उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा टेलीविजन एड्स के लिए भी कास्टिंग की है। वह 50 से भी ज्यादा फीचर फिल्मों और वेब सीरीज के लिए काम कर चुके हैं। 'पीके' और 'हैदर' के अलावा "तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया' जैसी फ़िल्में भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने वेब सीरीज 'काला पानी' के लिए भी कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया और इसमें आरूषी शर्मा भी नजर आई थी।
हालांकि अगर हम आरूषी शर्मा के करियर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में एक छोटा सा किरदार निभाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद में साल 2020 में 'लव आज कल 2' में एक बार फिर से उन्हें देखा गया था। आरूषी शर्मा को नेटफ्लिक्स ड्रामा फिल्म 'जादूगर' और सीरीज 'काला पानी' में भी देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications