लुटेरा में सोनाक्षी ने हैरान कर दिया- ट्विटर रिव्यू
विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म लुटेरा ने भले ही बॉक्स ऑफिस ना लूटा हो लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जरुर लूट लिया है। लुटेरा देखने के बाद फिल्म क्रिटिक्स ने लुटेरा को जहां 3 से लेकर 4 स्टार्स तक दिये हैं वहीं दर्शकों ने सोनाक्षी की आउटस्टैडिंग परफॉर्मेंस के चलते लुटेरा को पूरे 5 स्टार्स दिये हैं। हर किसी को लुटेरा फिल्म में फिल्म के गाने और सोनाक्षी सिन्हा की सादगी इतनी भाई की लोगों ने तो यहां तक कहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने वाकई साबित कर दिया कि वो सिर्फ स्टार की बेटी ही नहीं हैं बल्कि वो खुद एक बेहतरीन एक्टर हैं। सोनाक्षी के साथ ही रणवीर सिंह ने भी अच्छी एक्टिगं की है लेकिन कहीं ना कहीं सोनाक्षी के आगे रणवीर थोड़ा सा धुंधले पड़ गये।
लुटेरा फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हुई और फिल्म को पहले ही दिन लोगों ने काफी पसंद किया। हालांकि जहां तक बात है फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो लुटेरा फिल्म का कलेक्शन इसी दिन रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म पुलिसगीरी से कुछ खराब रहा। लेकिन एक्टिंग के नजरिये से और साथ ही फिल्म के गानों के नजरिये से लुटेरा फिल्म पुलिसगीरी पर भारी पड़ी। लुटेरा का सबसे निगेटिव प्वाइंट रहा फिल्म की शुरुआत बहुत धीरे होनी। फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत ही स्लो रहा हालांकि लोगों को पहला भाग दूसरे भाग से बेहतर लगा।
लेकिन अगर फिल्म की गति को थोड़ा संभाल लिया जाता और फिल्म की एडिटिंग और फिल्म की सिनेमैटोग्राफी थोड़ा और कुशलता से की गयी होती तो बेशक लुटेरा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी छा जाती है। आइये जानते हैं कि लुटेर का ट्विटर रिव्यू क्या रहा।


Click it and Unblock the Notifications