'लुटेरा' की स्पेशल स्कीनिंग में मां ने लुटाया बेटी पर प्यार

आने वाले 5 जुलाई को बड़े पर्दे पर एकता कपूर निर्मित फिल्म लुटेरा प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के बारे में एकता कपूर ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर जरूर हिट होगी।

एकता फिल्म के प्रजेनटेशन से खासा प्रभावित है इसलिए एकता अपनी इस फिल्म को अपने चाहने वालों को दिखाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने मुंबई के स्टूडियों में अपने चाहने वालों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की। जिसमें फिल्म की टीम के आलावा बॉलीवुड के दिग्गज पहुंचे, फिल्म देखने के बाद हर किसी ने फिल्म की जमकर तारीफ की।

लोगों के रिस्पांस से तो लगता है कि एकता कपूर की भविष्यवाणी काफी सही होने वाली है क्योंकि फिल्म देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर चमक और होठों पर सोनाक्षी-रणवीर की तारीफें थी।

वैसे अगर वाकई में एकता कपूर की लुटेरा हिट होती है तो बॉक्सऑफिस पर एकता कपूर की यह हैट्रिक फिल्म होगी क्योंकि एकता कपूर निर्मित उनकी दोनों फिल्में एक थी डायन और शूटआउट एट वडाला दोनों ही ने बॉक्सऑफिस पर बढिया बिजनेस किया और हिट हुई।

मालूम हो पचास के दशक की कहानी पर बनी फिल्म लुटेरा में हीरो ऱणवीर सिंह है और हिरोईन सोनाक्षी सिन्हा। लुटेरा एक प्यार और कश्मकश की कहानी है जिसका प्रमोशन जोर-शोर से किया जा रहा है। फिल्म की कहानी उस समय की है जिस वक्त हमारे देश में जमींदारों का राज हुआ करता था। फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य हैं जिन्होंने फिल्म उड़ान बनायी थी। फिल्म के तीन निर्माता है एकता कपूर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य।

आईये आपको दिखाते हैं लुटेरा की स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X