लुटेरा- आखिर क्या चल रहा है सोनाक्षी-रणवीर के बीच!
लुटेरा फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार परदे पर एक साथ नज़र आने वाले हैं। सोनाक्षी जहां एक ओर काफी शांत सी और गंभीर अदाकारा मानी जाती हैं वहीं रणवीर की इमेज बॉलीवुड में एक मनमौला और फ्लर्टी एक्टर के रुप में है। दोनों को साथ में देखने को लोग तो बेताब हो रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि रणवीर सिंह सोनाक्षी के साथ अपनी जोड़ी परदे पर देखने को हमसे भी ज्यादा बेताब हैं। रणवीर सिंह तो हर एक इवेंट के दौरान सोनाक्षी सिन्हा के इतने करीब खुद को दिखाने की कोशिश करते हैं कि लोगों को यूं प्रतीत हो कि वो और सोना एक दूसरे के काफी करीब हैं।
हालांकि सोनाक्षी सिन्हा कभी भी रणवीर सिंह के साथ कुछ इस तरह बर्ताव नहीं करतीं जिससे लोगों को उनके बारे में बात करने का मौका मिले। लेकिन फिर भी सोनाक्षी और रणवीर को लेकर लोगों को यूं लगने लगा है कि कहीं ना कहीं कुछ तो है इनके बीच। हालांकि रणवीर सिंह ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके और सोनाक्षी के बीच कुछ भी नहीं है लोगों ने ही उन्हें लेकर अफवाहें उड़ानी शुरु कर दी हैं। रणवीर ने कहा कि जब मैंने और सोनाक्षी ने लुटेरा फिल्म की शूटिगं शुरु भी नहीं की थी तभी से लोगों ने हमारे बीच अफेयर की खबरें उड़ानी शुरु कर दी थीं। जबकि ऐसा कुछ था ही नहीं।
रणवीर और सोनाक्षी फिल्म लुटेरा के हर एक इवेंट के दौरान एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते नज़र आए। फिल्म के म्यूसिक लॉंच से लेकर हर एक इवेंट में सोना और रणवीर की कैमिस्ट्री काफी अच्छी नज़र आई। दोनों की दोस्ती भी काफी गहरी दिखी। लेकिन जब भी रणवीर से पूछा गया कि क्या सोनम उनकी गर्लफ्रैंड हैं तो रणवीर हर बार ये सवाल टाल गये।


Click it and Unblock the Notifications