मेरे लिए मूंछे लकी साबित होंगी: रणवीर सिंह
इन दिनों दिल्ली के बांके छोरे रणवीर सिंह खासा चर्चा में हैं..जहां एक ओर तो उनकी फिल्म लुटेरा का प्रमोशन जोरों पर हैं क्योंकि फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर वह लुटेरा के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में पूरी तरह से व्यस्त हो जायेंगे क्योंकि यह एक मेगाबजट फिल्म हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं।
लुटेरा में जहां रणवीर सिंह गेटिस पैंट और दाढ़ी वाले लुक में हैं तो वहीं दूसरी ओर फिल्म रामलीला में रणवीर सिंह मूंछों के साथ नजर आने वाले हैं। जिसे वह अपने लिए काफी लकी मान रहे हैं। रणवीर ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी मूंछे उनके लिए काफी लकी साबित होंगी।
मंगलवार को एक कार्यक्रम में किताब 'मिल्स एंड बून्स' का नया संस्करण जारी करते हुए कहा, मैं खुश हूं कि हैंडलबार मूछों का फैशन एक बार फिर चलन में है। आपको बता दें कि रणवीर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' के अपने किरदार के लिए हैंडलबार मूछें रखी हैं।
रणवीर ने दावा किया है कि अगर उनकी फिल्में हिट होती हैं तो रीयल लाइफ में भी वह मूंछ रख लेंगे।
वैसे इन दिनों फिल्मों में बिना मूंछो वाले हीरों मूंछे लगा कर आ रहे हैं जिनमें से कई तो हिट हो गये और कुछ फ्लॉप। कौन है ऐसे सितारे नीचे की स्लाइड पर क्लिक कीजिये उत्तर खुद ब खुद मिल जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications











