लुटेरा के गाने पंचम दा को समर्पित- म्यूसिक रिव्यू
(सोनिका मिश्रा) रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म लुटेरा का म्यूसिक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म में कुल 6 गाने हैं जिनमें संगीत दिया है आज की जेनरेशन के फेवरेट संगीतकार अमित त्रिवेदी ने। अमित त्रिवेदी ने लुटेरा के म्यूसिक लॉंच के दौरान कहा कि फिल्म का संगीत उनकी तरफ से पंचम दा को ट्रिब्यूट है। अमित त्रिवेदी ने फिल्म में एक गाना गाया है जिसके बोल हैं जिंदा हूं यार काफी है। लुटेरा के गाने भी लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। फिल्म के सभी गाने एकदूसरे से अलग और थोड़ा पुराने जमाने से कनेक्ट करते हैं।
लुटेरा फिल्म के म्यूसिक लॉंच के दौरान अमित त्रिवेदी, अमिताभ भट्टाचार्या, स्वानंद किरकिरे और शिल्पा राव ने मिलकर लाइव परफॉर्मेंस दी। साथ ही वहां पर फिल्म की कास्ट रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी भी मौजूद थे। अमित त्रिवेदी ने सबसे आखिरी में अपना गाना गाया और लोगों को अपने प्यार अपनी मोहब्बत को याद करने पर मजबूर कर दिया।
फिल्म के गाने काफी बेहतरीन है और साथ ही गानों के लिरिक्स भी काफी सिंपल और जुबां पर चढ़ने वाले हैं। लुटेरा के कुछ गाने बंगाली टच लिये हुए हैं। जैसे कि संवानंद किरकिरे का गाना मोंटा रे। लेकिन जहां एक तरफ कुछ गाने लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में कुछ हल्के फुल्के गाने डाले गये होते तो शायद और भी पब्लिसिटी मिलती। फिल्हाल आइये जानते हैं लुटेरा के गानों के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications











