लुटेरा में एकता संग ज्यादा बात नहीं हुई- रणवीर सिंह

लुटेरा फिल्म अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। लुटेरा में रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म का निर्देशन किया है विक्रमादित्य मोटवानी ने। फिल्म के निर्माता हैं एकता कपूर, अनुराग कश्यप, शोभा कपूर और विकास बहल। लुटेरा फिल्म की प्रमोशन के दौरान जब हमने रणवीर सिंह से पूछा कि एकता कपूर और अनुराग कश्यप के साथ काम करने का एक्सपीरिंयस कैसा रहा तो रणवीर का जवाब था कि एकता और अनुराग तो बहुत बाद में आए मेरा इन लोगों से ज्यादा इंटरेक्शन हुआ ही नहीं। मेरा सारा इँटरेक्शन तो सिर्फ विक्रमादित्य मोटवानी से ही होता था। इन लोगों के बारे में क्या बताउं।

लुटेरा फिल्म को लेकर एकता कपूर बेहद उत्साहित हैं। एकता कपूर का कहना है कि लुटेरा फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गयी अब तक की फिल्मों से काफी अलग है। लुटेरा फिल्म की पृष्ठभूमि काफी अलग है। लुटेरा काफी पुराने समय की कहानी है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक लुटेरे का किरदार निभाया है। जहां तक सोनाक्षी सिन्हा की बात है तो रणवीर ने सोनाक्षी की काफी तारीफ की है। रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। जहां एक ओर कुछ लोगों को रणवीर और सोनाक्षी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है वहीं दूसरी तरफ रणवीर और सोनाक्षी की जोड़ी़ कुछ लोगों को बड़ी बहन और भाई की जोड़ी लग रही है।

रणवीर सिंह और सोनाक्षी की पहली फिल्म लुटेरा के गाने लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। हालांकि फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने कुछ ज्यादा पसंद नहीं किया है लेकिन लोगों में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना है कि फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X