लुटेरा. ने दिल लूट लिया: सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की मिस दबंग सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों बड़ी बदली-बदली नजर आ रही है वजह है उनकी आने वाली फिल्म लुटेरा। जिसमें वह पचास के दशक की लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के म्यूजिक लांच पर सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें अपने आप पर पूरा भरोसा था कि वह लुटेरा फिल्म का किरदार अच्छी तरह से निभा पायेंगी। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों उन्होंने यह करेक्टर को महसूस किया और पर्दे पर निभाने की पुरजोर कोशिश की। सोनाक्षी ने कहा कि उम्मीद करती हूं कि फिल्म लोगों को पसंद आयेगी।
मालूम हो कि पचास के दशक की श्रद्धांजलि के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म लुटेरा को उड़ान जैसी फिल्म बनाने वाले संजिदा निर्माता-निर्देशक विक्रमादित्य बना रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा बेहद ही अलग लुक में नजर में आ रहे हैं। दोनों के लुक से ही फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा हो गयी है। फिल्म एक प्यारी सी लवस्टोरी है।
जिसमें एक लड़का-लड़की परिवार की मर्जी के बगैर शादी करते हैं लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो जाता है। चूंकि परिवार की मर्जी शादी में शामिल नहीं थी इसलिए दोनों तलाक होने के बाद जिंदगी में अकेले ही आगे बढ़ते हैं। लेकिन पांच साल बाद दोनों फिर एक मोड़ पर आमने-सामने आ जाते हैं। प्रेम और कशमकश के बीच की कहानी है फिल्म लुटेरा.. जो जुलाई में रिलीज होगी। अभी तक हल्के-फुल्के रोल में नजर आये रणवीर सिंह पहली बार संजिदा किरदार निभा रहे हैं तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा पहली बार अपनी उम्र के हीरो के साथ अभिनय कर रही हैं।
आईये आपको बताते हैं लुटेरा के बारे में दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications