लुटेरा से दिल लूट लेगें सोनाक्षी-रणवीर
कुछ फिल्में बनने से पहले ही चर्चा में आ जाती है। ऐसी ही एक फिल्म है लुटेरा जिसे कि उड़ान जैसी फिल्म बनाने वाले संजिदा निर्माता-निर्देशक विक्रमादित्य बना रहे हैं। फिल्म के हीरो-हिरोईन सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह हैं।
हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है। फिल्म के पोस्टर में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा बेहद ही अलग लुक में नजर में आ रहे हैं। दोनों के लुक से ही फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा हो गयी है।
फिल्म एक प्यारी सी लवस्टोरी है। जिसमें एक लड़का-लड़की परिवार की मर्जी के बगैर शादी करते हैं लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो जाता है।चूंकि परिवार की मर्जी शादी में शामिल नहीं थी इसलिए दोनों तलाक होने के बाद जिंदगी में अकेले ही आगे बढ़ते हैं। लेकिन पांच साल बाद दोनों फिर एक मोड़ पर आमने-सामने आ जाते हैं। प्रेम और कश्मकश के बीच की कहानी है फिल्म लुटेरा.. जो कि जुलाई में रिलीज होगी।
अभी तक हल्के-फुल्के रोल में नजर आये रणवीर सिंह पहली बार संजिदा किरदार निभा रहे हैं तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा पहली बार अपनी उम्र के हीरो के साथ अभिनय कर रही हैं। देखते हैं विक्रमादित्य की लुटेरा...उड़ान की तरह करिश्मा कर पाती है कि नहीं। फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
