लुटेरा की सक्सेस से सोनाक्षी नहीं आलिया प्रभावित
5 जुलाई को पर्दे पर रिलीज हुई सोनाक्षी-रणवीर सिंह अभिनित फिल्म लुटेरा ने जहां सफलता का परचम लहरा दिया हैं वहीं वह दर्शकों समेत युवा कलाकारों के दिलों पर दस्तक दे बैठी हैं। जिसका सीधा और ताजा असर देखने को मिला अभिनेत्री आलिया भट्ट पर। मशहूर निर्माता-निर्देशक और लेखक महेश भट्ट की बेटी आलिया ने कहा कि उन्होंने लुटेरा देखी और वह सोनाक्षी की फैन हो गयीं।
लुटेरा देखने के बाद उनका भी मन एक पीरयड फिल्म करने का हो रहा है और आगे अगर सब सही रहा और उन्हें मौका मिला तो वह जरूर एक पीरयड फिल्म करेंगी। फिल्म लुटेरा एक बहुत बढि़या फिल्म हैं, फिल्म का हर एक सीन दिमाग पर असर डालता है। आलिया ने कहा कि वह केवल एक्टिंग के लिए पीरयड फिल्म नहीं करना चाहती बल्कि फैशन के लिए भी वह पीरयड फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं।
बार में हुई लुटेरा की सक्सेस पार्टी
लुटेरा में सोनाक्षी का जो गेटअप है वो वाकई में तारीफ के लायक है। एक तरफ आलिया फिल्म लुटेरा की तारीफ कर रही थीं, वहीं दूसरी ओर लुटेरा फिल्म की पूरी टीम फिल्म के सक्सेस की पार्टी मना रही थीं। मुंबई के एक बार में फिल्म की सक्सेस पार्टी आयोजित की गयी जिसमें फिल्म की यूनिट के अलावा सोनाक्षी के मम्मी-पापा भी शामिल हुए।
आईये आपको दिखाते हैं सक्सेस पार्टी की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications