सोनाक्षी-रणवीर संग कॉफी डेट पर जाएंगे लकी विनर!
सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह आज के यूथ में काफी पॉपुलर हैं हाल ही में दो लकी विनर्स को इस खूबसूरत कपल के साथ कॉफी डेट पर जाने का मौका मिला और साथ ही रणवीर और सोना के साथ फोटो खिंचाने का भी। इसके लिए इन लोगों को कैफे कॉफी डे में जाकर अपने प्यार के लिए किये गये सबसे यादगार और रोमांटिक लम्हे को कागज के पन्नों पर उतारना पड़ा। इसके बाद उन्हें अपने इन अफसानों को कैफे कॉफी डे में रखे गये लुटेरा डॉप बॉक्स में रखा फिर जिसकी भी कहानी सबसे ज्यादा रोमांटिक और खूबसूरत थी उसे इस कॉटेस्ट का विजेता घोषित किया गया और रणवीर सोनाक्षी के साथ कॉफी डेट पर भेजा गया।
सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा इसी हफ्ते सिनेमाहॉल में रिलीज होने वाली है और दोनों एक्टर किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते फिल्म के प्रमोशन में। रणवीर और सोनाक्षी दोनों ने अभी तक लगभग कई सारे इवेंट करके लुटेरा को लोगों के बीच काफी पॉपुलर बना दिया है। हर जगह आजकल सोनाक्षी और रणवीर की जोड़ी की ही बातें हो रही हैं। इस जोड़ी ने सभी को अपना दीवाना बना रखा है। सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह पहली बार एक साथ किसी फिल्म में नज़र आ रहे हैं लेकिन उनकी जोड़ी सभी को काफी भा रही है। फिल्म में एक बार फिर से रणवीर सिंह किसी लड़की को कॉन करते नज़र आएंगे।
सोनाक्षी और रणवीर सिंह की लुटेरा फिल्म की एक झलक हम आपको दिखाते हैं। यूं तो ये जोड़ी लोगों पर अपना जादू चला चुकीहै लेकिन फिल्म का असली जादू तो 5 जुलाई को चलेगा जब फिल्म बड़े परदे पर नज़र आएगी।


Click it and Unblock the Notifications