सुशांत सिंह राजपूत की कैसे हुई मौत? - एक रात पहले की ये कहानी पूरा किस्सा पलटती है
सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर सबको चौंका दिया। लेकिन उनकी आत्महत्या के बाद उनके मामा ने तुरंत कहा कि उन्हें शक है कि ये सुसाइड नहीं है। धीरे धीरे जांच में कई ऐसी बातें सामने आने लगीं जिन्होंने इस केस की कहानी बदलने की कोशिश की।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पिछले रविवार यानि कि 14 जून को हुई थी। उस दिन से आज तक हर दिन इस केस में कुछ नया सामने आया।

धीरे धीरे लोग इस बात को मानने को तैयार होना ही छोड़ चुके हैं कि सुशांत सिंह राजपूत अवसाद में थे और इस कारण उन्होंने आत्महत्या की। सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर तरह तरह की थ्योरी वायरल हैं।
इन कहानियों में से कुछ तो मानने योग्य भी नहीं हैं लेकिन कुछ बातें वाकई इस आत्महत्या पर सवाल खड़ा करती हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications