लंबा इंतजार कराएगी दबंग 2 की मुन्नी
साल 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग की सफलता में सबसे बड़ा हाथ रहा मुन्नी का। बॉलीवुड फिल्मों की सफलता में गाने और डांस का बहुत बड़ा हाथ होता है। मुन्नी के आइटम सांग ने दबंग को अमर बना दिया है। ठेठ देहाती अंदाज में फिल्माया गया मुन्नी बदनाम हुई शहरों और गांवों दोनों में एक जैसा पसंद किया गया। फिल्म के निर्माता अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा का मादक डांस फिल्म की जान बन गया।
अब दबंग का सीक्वेल 'दबंग 2' बनाने की जिम्मेदारी निर्माता अरबाज खान के कंधों पर आ गई है। क्योंकि दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने अपना हाथ पीछे खींच लिया है। पहले इस फिल्म की शूटिंग साल 2011 में ही शुरू होनी थी लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि 'दबंग 2' की शूटिंग मार्ट 2012 तक ही शुरू हो पाएगी। इस बार फिल्म की निर्माता मलाइका अरोड़ा होंगी और निर्देशक उनके पति अरबाज खान होंगे।
अरबाज ने इस जिम्मेदारी को पूरी करने के लिए अपने बाकी सभी काम फिलहाल टाल दिए हैं। वह इस समय 'दबंग 2' की कहानी पर काम कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि, अरबाज इस बार फिल्म की शुरुआत मुन्नी के डांस से ही करना चाहते हैं। क्योंकि वह इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मुन्नी को ही मानते हैं। साथ ही अरबाज इस बार कहानी शहर पर फोकस करने वाले हैं। खैर जो भी हो, ये तो तय ही है 'दबंग 2' में मुन्नी को देखने लिए हमें लंबा इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











