अजय देवगन ने 'नाम' को डूबने से बचाया

ajay-devgan
वाकई अगर ये काम कोई कर सकता है तो वो अजय देवगन ही है। जिन्होंने नाम को डूबने से बचा लिया। आप सोच रहे होंगे कि अजय ने ऐसा क्या कर दिया तो चलिए हम आपको बतातें हैं उन्होंने क्या किया है। अजय ने अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फूल और कांटे' में चांस देने वाले दिनशा पटेल की मदद की। उन्होंने पटेल की पांच सालों से अटकी हुई फिल्म 'नाम' की डबिंग और शूटिंग कंप्लीट कर दी। गौरतलब है कि फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ने कुछ सीन शूट करने के बाद फिल्म छोड़ दी थी, इसलिए उनकी जगह समीरा रेड्डी का साइन किया गया है।

देखें : सियाराम के विज्ञापन में धोनी

सूत्रों ने बताया, ज्यादातर एक्टर अपनी लंबे समय से अटकी फिल्मों को रिलीज नहीं कराना चाहते, क्योंकि इनका फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। लेकिन अजय ने पटेल के साथ ऐसा नहीं किया। गौरतलब है कि आज भी अजय पटेल का काफी सम्मान करते हैं, क्योंकि उन्होंने ही अजय को पहला बड़ा ब्रेक दिया था। अब तो आप समझ ही गयें होंगे कि अजय ने क्या किया है। वाकी में अजय जवाब नहीं आपका।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X