लंदन पेरिस न्यूयॉर्क है आज के युवाओं की कहानी
फिल्म लंदन पेरिस न्यूयॉर्क के साथ बॉलीवुड में पहली बार संगीत दे रहे पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर का कहना है कि फिल्म का संगीत परंपरागत किस्म का नहीं है। अली ने इस रोमांटिक कामेडी फिल्म के लिए गीत भी लिखे हैं। यह फिल्म 2 मार्च को पर्दे पर रिलिज हो रही है।
उन्होंने कहा, मैं ऐसी धुन बनाना चाहता था जो नयी हो और फिल्म में अलग अलग भावनाएं हैं इसलिए मैंने प्रयोग किये हैं। गीतों को जीवंत बनाने के लिए लाइव उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है। ये परंपरागत नहीं हैं।
फिल्म तेरे बिन लादेन से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी गायक..अभिनेता को आदित्य चोपड़ा की मेरे ब्रदर की दुल्हन में भी इमरान खान और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका में देखा गया। लंदन पेरिस न्यूयार्क के निमार्ता भी इसके संगीत की तारीफ कर रहे हैं।
निमार्ता फाक्स स्टार स्टूडियोज इंडिया के सीइओ विजय सिंह ने कहा, फिल्म युवाओं की भाषा बोलती है। यह उनकी आकांक्षाओं तथा प्यार में पड़ने की चिंता और आनंद को झलकाती है। फिल्म से अनु मेनन निदेर्शन के क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications