लंदन पैरिस न्यूयॉर्क को मिला 'ए' सर्टिफिकेट
करण जौहर की फिल्म 'एक मैं और तू' में सेक्स शब्द के इस्तेमाल पर सेंसर बोर्ड के कान खड़े हो गए थे। अब अली जफर की फिल्म के सेक्स सींस पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति हो गई है।
अली और अदिति राव स्टारर फिल्म 'लंदन पेरिस और न्यूयॉर्क' में कुछ सीन्स हैं और कहीं कहीं सेक्स जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ है जिसके चलते इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया गया है। इस सीन के चलते मिला एडल्ट सर्टिफिकेट
हाल ही में जारी हुए फिल्म के ट्रेलर से भी इन दृश्यों को हटाने की मांग सेंसर ने की है। फिल्म के मुख्य कलाकार अली ने इससे पहले कहा था फिल्म में कुछ इंटिमेट सींस हैं मगर यह फिल्म की यूएसपी नहीं हैं।
यह दो लोगों की प्रेम कहानी है जिसमें अगर उनके बीच किस हो जाए तो इसमें हर्ज ही क्या है। यह तो नेचुरल है और इसे नकारा नहीं जा सकता। मैंने खुद इस बात पर काफी ध्यान दिया कि दृश्यों में कुछ भी अश्लील नजर न आए।


Click it and Unblock the Notifications











