Lokmat Most Stylish Awards 2023 Winners List: इन बॉलीवुड सितारें ने अपने नाम किए खास अवॉर्ड

Lokmat Most Stylish Awards 2023 Winners List

Lokmat Most Stylish Awards 2023 Winners List: बीती रात माया नगरी मुंबई में 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023' का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में मनोंरजन जगत के कई सारे सितारों ने शिरकत की। तो ऐसे में रेड कार्पेंट पर भी कई सेलिब्रिटज का जलवा देखने को मिला और कई सितारों ने अवॉर्ड जीतकर फैंस को खुश किया। यहां है इस खास अवॉर्ड शो के विनर्स की पूरी लिस्ट।

लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023 विजेताओं की लिस्ट-

अवॉर्ड शो में सितारों ने अपने स्टाइलिश अंदाज और अपने हुस्न का जलवा दिखाकर शो में चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, सान्या मल्होत्रा, शालिन भनोट से लेकर सोनू तक की फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस सेलेब्स की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा ने अपने स्टाइल से पूरी महफिल में जान ला दी है।

1- मोस्ट स्टाइलिश पावर आइकन- शिल्पा शेट्टी

2- सबसे स्टाइलिश गेम चेंजर- सान्या मल्होत्रा

3- मोस्ट स्टाइलिश संगीत कलाकार- स्टेबिन बेन

4- मोस्ट स्टाइलिश संगीतकार- जसलीन रॉयल

5- मोस्ट स्टाइलिश एक्शन स्टार- टाइगर श्रॉफ

6- मोस्ट स्टाइलिश कंटेंट क्रिएटर- नीता शिलिमकर

7- मोस्ट स्टाइलिश प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस- रकुल प्रीत

8- मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकन- ईशान खट्टर

9- मोस्ट स्टाइलिश पत्रकार- पालकी शर्मा

10- मोस्ट स्टाइलिश ट्रेंडसेटर- नुसरत भरूचा

11- मोस्ट स्टाइलिश निर्माता- जैकी भगनानी

12- मोस्ट स्टाइलिश यूथ आइकन (महिला)- पूजा हेगड़े

13- मोस्ट स्टाइलिश कोरियोग्राफर- टेरेंस लुईस

14- मोस्ट स्टाइलिश ग्लैमरस दिवा- ईशा गुप्ता

15- मोस्ट स्टाइलिश मानवतावादी-सोनू सूद

16- मोस्ट स्टाइलिश पाथ ब्रेकर- मौनी रॉय

17-मोस्ट स्टाइलिश पाथ ब्रेकर (पुरुष)- शरद केलकर

18- मोस्ट स्टाइलिश डिजाइनर- शांतुनु और निखिल

19- मोस्ट स्टाइलिश गायिका- शिल्पा राव

20- मोस्ट स्टाइलिश आइकॉनिक फैशनिस्टा- मलाइका अरोड़ा

तो इस तरह से मलाइका अरोड़ा से लेकर सोनू सूद तक कई सितारों ने अपने नाम ये अवॉर्ड किया। इसके बाद सितारों ने सबका धन्यवाद देते हुए पैपराजी के सामने अपने स्टाइलिश अंदाज में पोज देकर फोटो क्लिक कराए और फैंस के लिए प्रतिक्रिया देते हुए शानदार और सितारों से सजी महफिल का जलवा बरकारार रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X