Lokmat Most Stylish Awards 2022: सलमान खान से अनन्या पांडे तक, रेड कार्पेट पर मौजूद था बॉलीवुड का हर स्टार
बुधवार को मुंबई में लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2022 का आयोजन किया गया। 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स' का यह छठवां संस्करण था। इसे देश के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड शो में से एक माना जाता है, जिसमें हर साल कई बड़े सितारे शामिल होते हैं। हमेशा की तरह इस साल भी इस इवेंट में बॉलीवुड, फैशन, बिज़नेस, ब्यूटी और स्पोर्ट्स के क्षेत्र की हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

इस अवार्ड शो को जहां होस्ट मनीष पॉल ने किया वहीं, इवेंट में हर क्षेत्र के कई जाने माने चेहरे पहुंचे। बॉलीवुड की बात करें तो, सलमान खान से लेकर अनन्या पांडे और अभिषेक बच्चन समेत कई स्टार्स का रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज नजर आया। आप भी यहां देखें अवार्ड शो की कुछ खास तस्वीरें-

हमेशा की तरह Casual अंदाज़ में भाईजान
सलमान खान इस अवार्ड शो में हमेशा की तरह सूट की जगह कैजुअल लुक में पहुंचे। हमेशा की तरह सलमान खान इस लुक में हैंडसम और स्टाइलिश लग रहे थे।

अनन्या से नहीं हटी नज़र
अनन्या पांडे ने अपने ग्लैमर और खूबसूरती से इवेंट में चार चांद लगा दिया। किसी की नजरें उन पर से हट ही नहीं रही थी।

स्टाईलिश जूनियर बच्चन
इस इवेंट में अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए। अभिषेक बच्चन सिल्वर सूट में सबसे स्टाइलिश नजर आ रहे थे।

काफी समय बाद दिखीं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर सिल्वर गाउन में बेहद ग्लैमरस और क्यूट लग रही थीं। श्रद्धा की ये तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

इवेंट के होस्ट और सबके दोस्त मनीष पॉल
मनीष पॉल ने इस अवॉर्ड शो को होस्ट किया। ब्लैक सूट में मनीष पॉल कुछ इस लुक में रेड कार्पेट पर नजर आए।

चुन्नी बाबू के अंदाज़ में दिखे जग्गू दादा
जैकी श्रॉफ भी अपने चिर-परिचित अंदाज में इस अवार्ड शो में शामिल हुए। जैकी श्रॉफ सफेद शर्ट और ब्लैक सनग्लास में काफी हैंडसम लग रहे थे।

बॉलीवुड की हसीनाएं
रेड कार्पेट पर काफी समय बाद दिखीं ईशा कोप्पिकर। रवीना टंडन का Red Outfit रेड कार्पेट पर चार चांद लगा रहा था। वहीं चित्रांगदा सिंह भी Off Shoulder लाल रंग के गाउन में दिखीं.

रिलीज़ से पहले दिखीं हीरोइनें
जहां हुमा कुरैशी अपनी फिल्म XL की रिलीज़ के पहले, यहां रेड कार्पेट पर दिखीं वहीं राधिका आप्टे भी अपनी फिल्म विक्रम वेधा की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही थीं। मृणाल ठाकुर काफी Chic Look में रेड कार्पेट पर पहुंची।

सबसे क्यूट कपल
हमेशा की तरह रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूज़ा अपनी क्यूट सी केमिस्ट्री के साथ रेड कार्पेट पर भी सबका दिल जीतते दिखे।


Click it and Unblock the Notifications











