ये मोहतरमा कौन हैं ? कंगना रनौत की फिसलती जुबान पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: देशभर में चुनावी माहौल बना हुआ है। हर राजनीतिक दल का सदस्य अपनी बात लोगों के सामने रख रहा है। इस दौरान लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले ताबड़तोड़ प्रचार जारी है। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार एक्ट्रेस कंगना रनौत भी जमकर वोट बटोरने के लिए जगह-जगह प्रचार कर रही हैं। वहीं हाल ही में कंगना का एक प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना की बोलते-बोलते जुबान फिसल जाती है और वह कुछ ऐसा कह देती हैं जिसके बाद अब दूसरी पार्टी के नेता उनसे सवाल करने लगे हैं।
ये मोहतरमा कौन है? https://t.co/RvTfHjm26I
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 4, 2024
कंगना रनौत की फिसली जुबान
दरअसल कंगना प्रचार करते समय कहती हैं कि 'इनको खुद नहीं पता की ये कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं। यह बिगड़े शहजादों की पार्टी है। चाहें राहुल गांधी हो। जिन्हें चांद पर आलू उगाना है।' इसके बाद कंगना की जुबान फिसल जाती है और वह तेजस्वी यादव का नाम गलत लेकर कहती हैं कि 'चाहें तेजस्वी सूर्या हों जो गुंडागर्दी करते हैं। मछली उछाल उछालकर खाते हैं।'
कंगना के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर एक्स पर एक्ट्रेस कंगना रनौत के इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कंगना पर तंज भी कसा है। तेजस्वी यादव इस पोस्ट में लिखते हैं कि ये मोहतरमा कौन हैं ?
कौन हैं तेजस्वी सूर्या
तेजस्वी सूर्या खुद ही भाजपा के युवा नेता हैं। वह कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण सीट के सांसद हैं। आपको बता दें कि इससे पहले ही कंगना रनौत की प्रचार के समय जुबान फिसल गई थी। उन्होंने राहुल गांधी के साथ ही सोनाया गंधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी टिप्पणी की थी। जिसके बाद कंगना काफी ट्रोल हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











