First POSTER: 2018 में धमाका करने.. आ रही है सुपरस्टार्स की 'पलटन'
जे पी दत्ता ने अपनी आगामी फिल्म 'पलटन' का लोगो रिलीज कर दिया है। फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी, जबकि 2018 में रिलीज होगी।
बॉलीवुड के कुछ डाइरेक्टर्स को हम चाह कर भी नहीं भूल सकते.. क्योंकि उन्होंने कुछ एक ऐसी यादगार फिल्में दी हैं, जो हमारे लिए बेहद खास हैं। उन्ही डाइरेक्टर्स में एक हैं जेपी दत्ता, जिन्होंने देश को बॉर्डर जैसी फिल्म दी है।
'सलमान- शाहरूख को साथ में देखना शानदार होगा.. मैं वादा करता हूं....'
काफी सालों से जेपी दत्ता कोई फिल्म लेकर नहीं आए हैं। इनकी अंतिम फिल्म अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या की 'उमराव जान' थी। बहरहाल, अब निर्देशक नई फिल्म के साथ सामने आ चुके हैं। यह भी एक वॉर आधारित फिल्म होगी.. जिसका नाम है- 'पलटन'..

फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जो कि बेहतरीन है। पोस्टर में आप सैनिकों की छाया देख सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जेपी दत्ता इस बार 1962 के भारत- चीन युद्ध पर फिल्म लाने वाले हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और पुलकित सम्राट मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
फिल्म की शूटिंग सिक्किम और लद्दाख में होगी। गौर करने वाली बात यह है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' भी इसी विषय पर आधारित है.. साथ ही इसकी शूटिंग भी लद्दाख में ही हुई है।
खैर, यहां जानें बॉलीवुड की बेस्ट देशभक्ति फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











