लॉकडाउन में अनिल कपूर के हमशक्ल आरिफ पर दुखों का पहाड़ - सिर्फ 3200 बचे हैं , भाइयों की मौत
कोरोना वायरस के चलते फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद है। लॉकडाउन के कारण हर किसी को घर में सुरक्षित रहना जरूरी है। हालांकि इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग ऐसे हैं जो इस समय पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं।
इन तक मदद पहुंचाई जा रही है। लेकिन अभी भी इनके लिए आने वाले कई महीने तक पैसे की दिक्कत सबसे बड़ी रहने वाली है। अनिल कपूर के हमशक्ल और कई फिल्मों में बॅाडी डबल रह चुके आरिफ खान ने इसी को लेकर अपनी दयनीय हालत का खुलासा किया है।

आरिफ लॉकडाउन में काफी परेशानी झेल रहे हैं। वह एक बड़े परिवार को संभाल रहे हैं। इसके साथ उनके घर पर भाइयों की मौत भी हो चुकी है। उनके पास खर्च के तौर पर अब केवल 3 हजार के करीब पैसे बचे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आरिफ ने इस संबंध में क्या कहा है..


Click it and Unblock the Notifications