कोरोना लॉकडाउन में नोरा फतेही बीमारी का शिकार, शेयर किया VIDEO लाखों लोगों ने देखा
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में ऐसा मालूम होता है कि नोरा फतेही अकेले पड़ गई हैं। इसी के चलते वह अब इस बीमारी का शिकार होने गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इस वीडियो के जरिए दी है। नोरा इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने एक नहीं बल्कि कई वीडियो शेयर करती रहती हैं।
इससे पहले उन्होंने अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया था वो काफी पसंद किया गया था। इस बार नोरा ने कहा कि उन्हें नींद नहीं आने की बीमारी हो गई है। नोरा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि जब भी मैं सोने की कोशिश करती हूं तो अनिद्रा का रोग मुझे घेर लेता है।

लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है? क्या कोई और इंसान भी इस चीज से रिलेट कर सकता है। नोरा कह रही हैं कि उन्हें इंसोम्निया हो गया है। बता दें कि अभी तक नोरा के इस वीडियो को 17 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
काम के लिहाज से बात करें तो नोरा जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुज में नजर आने वाली हैं। फिलहाल आप नोरा की ये तस्वीरें भी देखिए जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से देखी जा रही है।( नीचे देखिए नोरा का VIDEO)


Click it and Unblock the Notifications