फिर से प्यार में पड़ी पूनम पांडे, मिला नया बॉयफ्रेंड, पहने बॉयफ्रेंड के कपड़े, कौन है ये लक्की बॉय!

poonam pandey

Poonam Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अपने फैंस को हमेशा सरप्राइज देती रहती हैं। एक बार फिर पूनम पांडे ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।

जी हां, पूनम पांडे ने अपनी कुछ तस्वीरें हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के कपड़े पहने हैं। इस दौरान वे कलर फुल शर्ट और लूज ट्राउजर पहने नजर आई। पूनम पांडे ने इन फोटोस को पोस्ट करते हुए लिखा है, वियरिंग ब्वॉयफ्रेंड क्लोथ्स। साथ ही उन्होंने टैग किया, ब्वॉयफ्रेंड, बॉयज स्टाइल, ओवरसाइज पेंट और इन लव।

इससे साफ जाहिर होता है कि Lock Upp गर्ल पूनम पांडे किसी के प्यार में हैं। उन्होंने इस बात का अभी तक खुलासा नहीं किया है कि वो लक्की बॉय कौन है जिसका पूनम पांडे पर दिल आ गया है। हालांकि ट्विटर पर पूनम पांडे अपने फैंस को हिंट देती रहती हैं। अप्रैल के महीने में पूनम पांडे ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे विंडो पर हाथ में लिए चाय का कप लिए बैठी है और बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़ा हुआ है।इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने दिल इमोजी बनाया था।

इससे साफ जाहिर था कि नशा एक्ट्रेस पूनम पांडे अपने लव के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इन फोटो को पोस्ट करने के बाद पूनम पांडे के फैन और फॉलोअर्स बेसब्री से ये जानना चाहते हैं कि पूनम पांडे का बॉयफ्रेंड आखिर कौन है? पूनम पांडे की फोटोस पर हर कोई यही पूछता नजर आ रहा है कि आपके बॉयफ्रेंड का नाम क्या है? कौन है आपका बॉयफ्रेंड? साथ ही बहुत से है फैंस ये भी कह रहे हैं कि सैम को तो आपने जेल करवा दी लेकिन अब किसके कपड़े पहने हैं? बहुत से लोग यह पूछते नजर आ रहे हैं कि आप उसका नाम क्यों नहीं बता रही? वहीं कुछ लोग पूनम पांडे को पूरे कपड़ों में देखकर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

बताते चलें, पूनम पांडे ने हाल ही में कुछ फोटोस रेड ड्रेस में पोस्ट की थी जिसमें वे जालीदार कपड़े से अपने पैरों को ढकते नजर आई थीं और उनके इस लुक पर भी फैंस खूब मचले थे और उन्हें रेड ब्यूटी कह रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X