लॉकडाउन- घर पर रहते हुए कैसे करें एक्सरसाइज- धड़ल्ले से वायरल हुआ संजय दत्त का वीडियो
सुपरस्टार संजय दत्त इस समय सभी सितारों की तरह घर पर ही विराजमान है। लॉकडाउन के इस मौके पर लोग ना जिम जा पा रहे हैं और ना ही गार्डन। ऐसे में संजय दत्त ने एक ऐसा वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट किया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय दत्त अपने घर की छत पर नजर आ रहे हैं और एक्सारसाइज कर रहे हैँ। उन्होने जॉगिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।
इस वी़डियो में संजय दत्त ने गुजारिश की है कि आप सभी सरकार की बातों का पालन करें और घर में रहें। उनके इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं और वीडियो तेजी से शेयर कर रहे हैं। इसके पहले भी अभिनेता संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया था।

इसमें हाथ जोड़े खलनायक लोगों से विनती कर रहे थे कि घर पर रहे और सुरक्षित रहें। उनका ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होने कहा कि.. कोरोना एक खतरनाक वायरस है जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है।
आप सब सरकार के नियमों का पालन करें और इस जंग को जीतें। इसके पहले लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट से लेकर रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, अक्षय कुमार, करीना कपूर व अमिताभ बच्चन समेत पूरा बॉलीवुड जागरुक कर रहा है। फिलहाल सभी सितारे से शूटिंग से छुट्टी पर हैं और घर में आराम फरमा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications